गाजियाबाद में टीबी केंद्र बंद, दवा के लिए भटक रहे:स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर, पूर्व विधायक प्रत्याशी ने कार्रवाई की मांग की
गाजियाबाद जिले में टीबी (क्षय रोग) मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विजय नगर समेत कई टीबी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर ताले लटके हैं, जिससे मरीजों को दवा और जांच कराने में परेशानी हो रही है। एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं और लखनऊ गए हुए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सरकार टीबी उन्मूलन के लिए नियमित दवा और पोषण सहायता जैसी योजनाएं चला रही है। केंद्रों पर ताले लगने से इन व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेश कुमार कीर ने मरीजों की परेशानी पर चिंता जताई। कीर ने जिला स्वास्थ्य विभाग से सरकारी अस्पतालों से अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मी लगाकर केंद्रों को तुरंत खुलवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)