प्रतापगढ़ में दुर्गा पूजा का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट:एक महिला की मौत, तीन लोग घायल; पुलिस मौके पर पहुंची

Oct 12, 2026 - 21:23
0
प्रतापगढ़ में दुर्गा पूजा का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट:एक महिला की मौत, तीन लोग घायल; पुलिस मौके पर पहुंची
प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव में सोमवार शाम भागवत कथा के दौरान गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। कमरे में गैस भरने के कारण अचानक तेज धमाके के साथ दरवाजा फटकर गिर गया। हादसे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार पांडेय की पत्नी गिरिजा देवी (51) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रोर गांव की ग्राम प्रधान शीला शशि पांडेय के यहां भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। सोमवार शाम करीब सात बजे आरती की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान घर के अंदर गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से पूरे कमरे में गैस भर गई। अचानक हुए धमाके से कमरे का दरवाजा फटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार पांडेय की पत्नी गिरिजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुकुलपुर पचैंया निवासी वीरेंद्र शुक्ल (40), पुत्र रामगोपाल, महमदपुर निवासी नवल मिश्र (40), पुत्र रूपनारायण, और सुकुलपुर निवासी अंशू (18), पुत्र राधेश्याम झुलस गए। तीनों घायलों को बाघराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर मनोज रघुवंशी, बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार और कमासिन चौकी प्रभारी देवीदयाल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User