गाली देने से मना करने पर युवक को चाकू मारा:दवाई लेने गया था युवक, भीड़ जुटता देख आरोपी भागा
लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में शनिवार सुबह गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि राजा नाम के युवक ने मो. शमीम के पेट में दो जगह और हाथ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घायल शमीम का बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरौरा हुसैनबाड़ी बालागंज निवासी बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनका बेटा मो. शमीम शनिवार सुबह करीब 10 बजे मरियमाता मंदिर के पास स्थित कायम क्लीनिक पर अपने यहां काम करने वाले एक लड़के की दवा लेने गया था। इसी दौरान मंदिर के पास रहने वाले राजा ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शमीम ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसके पेट में दो जगह और हाथ पर वार कर दिए। परिवार को जान से मारने की धमकी बानो के मुताबिक, घटना के दौरान आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। घायल का बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है तहरीर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)