गाली देने से रोका तो युवक को लाठी-डंडों से पीटा:गांव वालों के आने पर धमकी देकर भागे, जिला अस्पताल रेफर
शामली के गांव बेदखेड़ी में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित ने एसपी शामली से शिकायत की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपी ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की ओर से प्रभारी निरीक्षक को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 7 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे की है। पीड़ित का आरोप है कि हवासिंह अपने खेल के मैदान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव बेदखेड़ी निवासी कृष्ण डी. बेटू वहां पहुंचा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। हवासिंह ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायल को बचाया। घायल को सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)