गांधी जयंती पर किसान आंदोलन का जन सत्याग्रह भियान शुरू:उन्नाव से गांव-गांव जनजागरण का ऐलान, बाढ़ और प्रदूषण के मुद्दे उठाएंगे

Oct 02, 2026 - 17:31
0
गांधी जयंती पर किसान आंदोलन का जन सत्याग्रह भियान शुरू:उन्नाव से गांव-गांव जनजागरण का ऐलान, बाढ़ और प्रदूषण के मुद्दे उठाएंगे
उन्नाव में गांधी जयंती पर किसान आंदोलन ने जन सत्याग्रह अभियान शुरू करने का ऐलान किया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आजाद नगर स्थित सोना पैलेस में आयोजित जन सत्याग्रह संकल्प सभा में किसानों, मजदूरों, गरीबों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की गई। किसान आंदोलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए सत्याग्रह का रास्ता दिखाया था। इसी रास्ते पर जनता के अधिकारों की आवाज उठाई जाएगी। ट्रांस गंगा सिटी के किसानों के लिए प्लॉट की मांग अजय अनमोल ने कहा कि आंदोलन की प्रमुख मांगों में ट्रांस गंगा सिटी के किसानों को 16 जनवरी 2014 के समझौते के अनुसार मिश्रित भू-उपयोग वाले निशुल्क विकसित प्लॉट दिलाना शामिल है। उन्होंने ट्रांस गंगा सिटी में बंद पड़े पांच बिजलीघरों को चालू कराने की मांग भी उठाई। उनके मुताबिक इससे उन्नाव के गांवों के साथ शुक्लागंज, शहर और कस्बों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। बाढ़ और प्रदूषण के मुद्दे पर भी आंदोलन सभा में गंगा की बाढ़ और प्रदूषण को लेकर भी आंदोलन की रूपरेखा रखी गई। अजय अनमोल ने गंगा रिवर फ्रंट के निर्माण के जरिए बार-बार आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने उन्नाव में बूचड़खानों को हटाने और दूषित व जहरीले पानी से मानव जीवन को बचाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। मुफ्त बिजली और आर्थिक सहायता की मांग प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 3,000 रुपए मासिक और बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपए मासिक आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर भी जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। अजय अनमोल ने कहा कि देश आजाद होने के बावजूद किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों से जुड़े कई सवाल आज भी बने हुए हैं। उन्होंने लोगों से अन्याय के खिलाफ जन सत्याग्रह को मजबूत करने का आह्वान किया। हर स्तर पर जनहित के मुद्दों की लड़ाई जारी रखने का दावा कार्यक्रम संयोजक एवं किसान आंदोलन के नगर अध्यक्ष शहनवाज आलम ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी। सभा में प्रदीप निषाद, पुनीत अवस्थी, सुभाष राजपूत, ललन शर्मा, करन तर्वेदी, कल्याण राजपूत, रणजीत पाल, राजीव वर्मा, अखिलेश राजपूत, विवेक रावत, कालिका लोधी, अमन रावत, सुरेंद्र कुशवाह, पिंकू परिहार, राज रावत, जयचंद रावत, रमेश कुशवाह और राकेश रावत समेत बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गांव-गांव जन सत्याग्रह की अलख जगाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User