गांधी जयंती पर मंत्री ने लगाई झाड़ू:सलेमपुर में गांधी प्रतिमा के पास कचरा देखकर राज्य मंत्री ने की सफाई

Oct 02, 2026 - 15:34
0
गांधी जयंती पर मंत्री ने लगाई झाड़ू:सलेमपुर में गांधी प्रतिमा के पास कचरा देखकर राज्य मंत्री ने की सफाई
गांधी जयंती पर राज्य मंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम ने गांधी चौक पर स्वच्छता का संदेश दिया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान आसपास कूड़ा देखकर उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई की और लोगों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता महात्मा गांधी के विचारों का अहम हिस्सा थी। उनके विचारों को व्यवहार में उतारकर ही स्वच्छ और सुंदर नगर का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों को नियमित और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User