गांधी जयंती पर समारोह:बाराबंकी में शिक्षक संघ ने बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वच्छता का संकल्प लिया

Oct 02, 2026 - 17:48
0
गांधी जयंती पर समारोह:बाराबंकी में शिक्षक संघ ने बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वच्छता का संकल्प लिया
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी के पदाधिकारियों ने गांधी जयंती मनाई। इस अवसर पर गांधी भवन बाराबंकी में उपस्थित होकर महात्मा गांधी जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत राय, जिला उपाध्यक्ष स्लपू राम, ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह, मंडल मंत्री अर्जुन प्रसाद, संगठन मंत्री माया राम, ब्लाक मंत्री संतोष रजक आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांधी जी के जीवन पर चर्चा की गई और उनके आदर्शों पर चलने और स्वच्छता का संकल्प लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User