गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं को सत्य और अहिंसा का संदेश:लखीमपुर में डीएम ने गांधी-शास्त्री को किया नमन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित

Oct 02, 2026 - 16:25
0
गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं को सत्य और अहिंसा का संदेश:लखीमपुर में डीएम ने गांधी-शास्त्री को किया नमन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित
लखीमपुर-खीरी में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। राजकीय भवनों पर ध्वजारोहण हुआ। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और न्यायिक अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। युवाओं से गांधी की आत्मकथा पढ़ने की अपील विचार गोष्ठी में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने युवाओं से महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को अपनाने की अपील की। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी को भी जीवन में उतारने की बात कही। डीएम ने युवाओं को गांधी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने डिजिटल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत जानकारियों को लेकर भी युवाओं को सावधान किया। डीएम ने कहा कि किसी भी जानकारी को बिना जांचे-परखे आगे साझा नहीं करना चाहिए। तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही किसी सूचना को आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और न्यायिक अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने भी गांधी और शास्त्री के आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। पत्रकार एनके मिश्रा, संजीव त्रिवेदी, संतोष कुमार वर्मा, कुशाग्र और श्रीराम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User