गाँधी व शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:चंदौली में डीआईओएस ने सत्य-अहिंसा समेत पांच मूल्यों की दी जानकारी

Oct 02, 2026 - 10:40
0
गाँधी व शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:चंदौली में डीआईओएस ने सत्य-अहिंसा समेत पांच मूल्यों की दी जानकारी
चंदौली के महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डीआईओएस ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गांधीजी के पांच नैतिक मूल्यों सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में संजीव सिंह, राजमन प्रजापति, छोटे लाल, अभिषेक पांडेय, तनुजा सिंह, शिव दुलार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User