गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम:पुलिसकर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की शपथ
जालौन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उनके सत्य, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपनाकर देश और समाज की बेहतर सेवा की जा सकती है। पुलिसकर्मियों में बांटी मिठाई कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को राष्ट्र सेवा, कर्तव्य और जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। इसके बाद पुलिस कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)