गांवों में अपराध रोकने के लिए चौकीदार होंगे सक्रिय:पुलिस कप्तान डॉ. इलामारन ने दिए निर्देश, सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर

Oct 05, 2026 - 09:44
0
गांवों में अपराध रोकने के लिए चौकीदार होंगे सक्रिय:पुलिस कप्तान डॉ. इलामारन ने दिए निर्देश, सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर
एटा में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने और ग्रामीण इलाकों में अपराध रोकने के लिए चौकीदारों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी थानों पर थाना प्रभारियों ने चौकीदारों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारियां समझाईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निर्देश पर हुई इन बैठकों में चौकीदारों से उनके गांवों की स्थिति, विवादों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्हें ग्राम स्तर पर सूचना नेटवर्क मजबूत करने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। देखें, 3 तस्वीरें… अधिकारियों ने बताया कि गांवों में शांति और अपराध रोकने में चौकीदारों की अहम भूमिका है। उनकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिन्हें जल्द हल करने के निर्देश दिए गए। जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनसहयोग और मजबूत सूचना तंत्र के माध्यम से अपराधों की रोकथाम की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाना और आमजन में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User