लखनऊ में छात्राओं को जागरूक करने का कार्यक्रम:ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया सुरक्षा की दी जानकारी
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र स्थित नीरज राम देवी नील नीश कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत नगराम पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। साथ ही किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार पाल समेत नगराम पुलिस और साइबर क्राइम टीम के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को जागरूक रहते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी परिजनों और पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)