गौरीबाजार में 4 वाहन चोर गिरफ्तार:2 चोरी की बाइक समेत 4 मोटरसाइकिल बरामद, भटनी से हुई थीं चोरी
देवरिया के गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार दोपहर वाहन चेकिंग में चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो चोरी की बाइक समेत चार मोटरसाइकिलें मिलीं। दो बाइक भटनी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं। पुलिस ने इन्हें बरारी चौराहे पर पकड़ा। ये बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए, जिसके बाद जांच में चोरी का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियों में भटनी थाना क्षेत्र के कृष्णा यादव उर्फ रफ्तार (19), अमित यादव (20), गोलू यादव (21) और महाबीर बासफोर (18) शामिल हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया आरोपियों के पास से चोरी की स्प्लेंडर प्लस (UP52BB4352) और स्प्लेंडर (UP52H3308) मिलीं, जिन पर नंबर प्लेट नहीं थी। चोरी में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस (UP52CB8996) और एचएफ डीलक्स (UP52AR2646) भी बरामद हुईं। एचएफ डीलक्स को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया गया है। पुलिस ने चारों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)