गौरीगंज में 'सुशासन, सेवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन:ग्राम प्रधानों व सचिवों को सुशासन और जनसेवा के प्रति किया गया प्रेरित
अमेठी के गौरीगंज स्थित विकास भवन के प्रेरणा सभागार में ‘सुशासन, सेवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जनपद प्रभारी सुनील सिंह, महामंत्री विषु मिश्रा, परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव और जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों ने भाग लिया। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में सुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने और जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर भी जोर दिया। समन्वय से काम करें प्रधान और सचिव भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता बताई। उन्होंने रेलवे स्टेशन, अंडरपास और ओवरब्रिज जैसे विकास कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही प्रधानों और सचिवों को आपसी समन्वय से काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)