लखनऊ में सीएचओ का धरना:सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया, बोले- मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाए
लखनऊ के इको गार्डन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का धरना लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। सीएचओ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि सरकार की ओर से अब तक मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे सीएचओ और उनके परिवारों में नाराजगी बढ़ रही है। संगठन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सीएचओ की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके बावजूद उनकी सेवा सुरक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर निर्णय नहीं लिया जा रहा है। संगठन ने मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई की अपील की है। सीएचओ संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)