गौरीगंज पुलिस लाइन में दुर्गापूजा का आयोजन:एसपी सरवणन टी. ने की पूजा-अर्चना, जनपदवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

Oct 18, 2026 - 08:30
0
गौरीगंज पुलिस लाइन में दुर्गापूजा का आयोजन:एसपी सरवणन टी. ने की पूजा-अर्चना, जनपदवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि
शारदीय नवरात्रि पर गौरीगंज के नवीन पुलिस लाइन में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुई। एसपी सरवणन टी. ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। एसपी ने मां दुर्गा से जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। पुलिस लाइन में भक्तिमय माहौल रहा, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। दुर्गा पूजा 18 और 19 अक्टूबर 2026 को भी होगी। शाम 7 बजे से भजन संध्या, आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। अमेठी पुलिस ने जनपदवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स मनोज कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी अमेठी श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User