गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह भाजपा में होंगे शामिल:14 अक्टूबर को अमेठी में सपा के दो और बागी MLA के साथ लेंगे सदस्यता

Oct 08, 2026 - 13:50
0
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह भाजपा में होंगे शामिल:14 अक्टूबर को अमेठी में सपा के दो और बागी MLA के साथ लेंगे सदस्यता
सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ अयोध्या के गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और जालौन के कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी भी भाजपा का दामन थामेंगे। राकेश प्रताप सिंह ने आज दोपहर 12 बजे अपने आवास मंगलम पर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। यह कार्यक्रम गौरीगंज विधायक के आवास मंगलम के पास होगा। इसमें पूर्व सांसद स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे। राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद चर्चा में आए थे। सपा के इन तीनों विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं। तीनों ही विधायकों को प्रदेश सरकार वाई प्लस सुरक्षा भी दी हुई है। राकेश प्रताप सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राम और राष्ट्र का नहीं, उसके साथ नहीं चल सकते। विधायक ने बताया कि 14 अक्टूबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ली जाएगी। भाजपा अमेठी के गौरीगंज विधानसभा से 21 साल बाद जीत दर्ज कर विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User