देवरिया के दो खिलाड़ियों ने राज्य ताइक्वांडो में जीता गोल्ड:अयान ने फाइनल 16-1 से जीता, दोनों का यूपी टीम में चयन

Oct 08, 2026 - 13:50
0
देवरिया के दो खिलाड़ियों ने राज्य ताइक्वांडो में जीता गोल्ड:अयान ने फाइनल 16-1 से जीता, दोनों का यूपी टीम में चयन
देवरिया के अयान बिन लियाकत और आदर्श मौर्य ने गोरखपुर में हुई 70वीं विद्यालयी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ उनका चयन यूपी टीम में हुआ। देवरिया लौटने पर गुरुवार को दिन में 12 बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने दोनों को सम्मानित किया। खुखुंदू स्थित यूपी पब्लिक स्कूल के कक्षा सात के छात्र अयान ने मुकाबले जीतकर फाइनल में केवीएस आगरा के खिलाड़ी को 16-1 से हराया और स्वर्ण पदक जीता। अयान अब नागालैंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कालिंदी बिहार इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र आदर्श मौर्य ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और फाइनल में प्रतिद्वंद्वियों को हराकर गोल्ड जीता। आदर्श का चयन भी यूपी टीम के लिए हुआ है। वह जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दोनों खिलाड़ी देवरिया के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह से ट्रेनिंग लेते हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User