गौवंश का सफल उपचार:गौशाला में भेजा गया, 'सनातन सेवा संगठन' ने कहा- गौरक्षा ही परम धर्म है
मुरादाबाद में 'सनातन सेवा संगठन' के सदस्यों और गौरक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए एक घायल गौवंश का सफल उपचार (ट्रीटमेंट) कराया। इलाज के बाद गौवंश महाराज को सुरक्षित और बेहतर आश्रय देने के उद्देश्य से उन्हें सम्मानपूर्वक पास की ही एक गौशाला में भिजवा दिया गया। इस नेक कार्य और रेस्क्यू अभियान के दौरान सनातन सेवा संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और गौरक्षक पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और अपनी सेवाएं दीं। इनमें मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व गौरक्षक राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष बृजेश शर्मा, राष्ट्रीय गौ संरक्षक व गौ सेवक उज्जवल और पशु चिकित्सक डॉ. शरद उपस्थित रहे। डॉ. शरद की देखरेख में ही गौवंश को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि बेजुबान गोवंश की रक्षा और सेवा करना ही उनके संगठन का परम धर्म है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)