गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेला पुल को मंजूरी नहीं मिली:अमरोहा में तैयारियां जारी, सीएम योगी ने पिछले साल जोड़ने के निर्देश दिए थे

Oct 18, 2026 - 09:02
0
गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेला पुल को मंजूरी नहीं मिली:अमरोहा में तैयारियां जारी, सीएम योगी ने पिछले साल जोड़ने के निर्देश दिए थे
अमरोहा में ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला की तैयारियां चल रही हैं। इस साल गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी गंगा मेला को जोड़ने वाले पैटून पुल को सरकार से मंजूरी नहीं मिली है। इससे दोनों मेलों का संगम नहीं हो पाएगा। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन मेलों को जोड़ने के निर्देश दिए थे। अमरोहा और हापुड़ के डीएम ने इसका जायजा भी लिया था। प्रशासन ने पुल का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अभी मंजूरी का इंतजार है। स्नान के लिए 17 घाट बनाए जाएंगे इस बार तिगरी मेला को 22 सेक्टरों में बांटा गया है। स्नान के लिए 17 घाट बनाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं के लिए अलग घाट होंगे। इन पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और चेंजिंग रूम भी उपलब्ध होंगे। पूरा मेला सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। प्रशासन ने मेले के लिए 7.50 करोड़ रुपये मांगे थे, जिसमें से 5.50 करोड़ रुपये मिल गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User