नैना देवी मंदिर में विशाल भंडारा:मां के दर्शन कर भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, भंडारे में जुटे श्रद्धालु
जालौन में शारदीय नवरात्र पर शहर के शांतिनगर स्थित नैना देवी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। भंडारे में आयोजकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अमित सक्सेना, लोजपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी, आदित्य कुमार सक्सेना, अंशु चौधरी, चंद्रशेखर, कुलदीप कुमार, आरिफ, जीतू कुशवाहा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, ध्रुव सक्सेना, सचिन सक्सेना, सोम सक्सेना, राजू पाल और शुभम गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)