गेल पर FIR कराने के नगर आयुक्त ने दिए निर्देश:जगह-जगह गलियों में पाइप लाइन बिछाने के बाद नहीं की मरम्मत, कार्यकारिणी की बैठक में उठा मुद्दा

Oct 12, 2026 - 20:19
0
गेल पर FIR कराने के नगर आयुक्त ने दिए निर्देश:जगह-जगह गलियों में पाइप लाइन बिछाने के बाद नहीं की मरम्मत, कार्यकारिणी की बैठक में उठा मुद्दा
वाराणसी नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक शाम 6 बजे सम्पन्न हुई। इस दौरान नवरात्रि और आगामी दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर शहर में होने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई और कई कार्यों पर सहमित बनी। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य पार्षद अशोक मौर्या ने द्वारा गेल (इंडिया) लिमिटेड की तरफ से गलियों में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क और गलियों की मरम्मत नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। इसपर नगर आयुक्त ने बताया कि गेल द्वारा कराई जाने वाली खुदाई को गंभीरता से लिया गया है। कई गलियों की मरम्मत गेल ने अभी तक नहीं किया है। इसके लिए मुख्य अभियंता को गेल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक के दौरान महापौर ने ऋषि मांडवी जोन में म्यूटेशन की विसंगतियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। इसी प्रकार पुराने वार्डों में सीवर व पानी की पाइन लाइन बिछाने का कार्य सुस्त गति से चलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से मैन पावर बढ़ाने व तत्काल सीसी टीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता से उन्होंने हर 15 दिन पर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। इस पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि घाटों की सफाई शुरू करा दिया गया है । पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए है। महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक नगर निगम काशी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। इस क्रम में नवरात्र में सभी घाटों पर युद्ध स्तर पर कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही नवरात्रि के पावन अवसर पर काशी के सभी नवदुर्गा मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों, गलियों और सड़कों पर समुचित सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की सहमति बनी। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को निगम स्थित सभागार कक्ष में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने जनहित और शहर के सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। इन विषयों पर मिली शासन की मंजूरी बैठक के दौरान धारा 91 (1) के तहत 'काशी गौसंरक्षण एवं निरीक्षण उपविधि 2026', ट्रेड लाइसेंस प्रक्रियाओं के सरलीकरण और शहर के प्रमुख घाटों व पर्यटन स्थलों के कायाकल्प हेतु करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को सर्वसम्मति से हरी झंडी मिली। बैठक की कार्यसूची में निगम के कई महत्वपूर्ण नीतिगत प्रस्तावों, पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि के साथ-साथ सेवारत व सेवानिवृत्त शासकीय कर्मियों के चिकित्सा क्लेम के निस्तारण प्रक्रिया के सरलीकरण संबंधी शासनादेश को भी मंजूरी मिल गई। अस्थायी कुंडों का निर्माण अंतिम चरण में दूसरी ओर ​दुर्गा पूजा आयोजनों और विसर्जन की व्यवस्था को लेकर पार्षद अशोक मौर्या ने प्रस्ताव दिया कि सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के पूजा पंडाल आयोजकों के साथ बैठक कर विसर्जन हेतु स्थल चयन करें और अस्थायी कुंड बनाकर विसर्जन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराएं। इस पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि अस्थायी कुंड की तैयारी अंतिम चरण पर है। बढ़ेगी एबीसी सेंटर की क्षमता ​शहर में आवारा पशुओं और जानवरों को लेकर पार्षद प्रवीण राय ने उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला दिया। उन्होंने ऐढ़ स्थित एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों के बंध्याकरण की अद्यतन सूची और शहर में लगातार बढ़ रहे बंदरों से मुक्ति दिलाने हेतु अब तक पकड़े गए बंदरों का विस्तृत ब्योरा कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत करने की मांग की। इस पर पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. विजय अमृतराज ने बताया कि ऐढ़ स्थित एबीसी सेंटर में अभी 132 कुत्ता एक साथ रखने की क्षमता है। इसे बढ़ाकर 300 किया जा रहा है। वहीं बंध्याकरण 10-12 से बढ़ाकर एक .दिन में 20-25 करने की योजना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User