स्नातक चुनाव की तैयारियां तेज:अवनीश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, बोले- मतदाताओं को करें जागरूक

Oct 12, 2026 - 20:19
0
स्नातक चुनाव की तैयारियां तेज:अवनीश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, बोले- मतदाताओं को करें जागरूक
आगामी स्नातक खंड विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में स्नातक खंड लखनऊ के प्रत्याशी और वर्तमान एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने पार्षद भूपेंद्र शर्मा के कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पार्षद कार्यालय पहुंचने पर विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। पार्षद भूपेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे संयोजक रणविजय सिंह और प्रभारी प्रभुनाथ सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पोलिंग प्रभारी दीपक कश्यप के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। बैठक के दौरान विधायक अवनीश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को स्नातक चुनाव की पूरी प्रक्रिया समझाई और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं तक पहुंचें और उन्हें चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में वहां मौजूद सभी समर्थकों और स्थानीय लोगों ने विधायक अवनीश कुमार सिंह को आगामी चुनाव में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User