घाटमपुर के इटर्रा में बंबा पटरी फटी:प्रशासन ने बंधवाकर कराई निकासी; SDM ने गांव पहुंचकर लिया जायजा

Sep 27, 2026 - 18:38
0
घाटमपुर के इटर्रा में बंबा पटरी फटी:प्रशासन ने बंधवाकर कराई निकासी; SDM ने गांव पहुंचकर लिया जायजा
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के इटर्रा गांव में बंबा की पटरी फटने से रविवार से पहले गांव के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। बंबा का पानी गांव की ओर पहुंचने से कई घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नहर की पटरी को बंधवाया। इसके बाद पानी का बहाव रुक गया और घरों में भरा पानी भी निकल गया। रविवार को गांव में स्थिति सामान्य रही। रविवार दोपहर घाटमपुर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह इटर्रा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जलभराव और बंबा की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें जलभराव के दौरान हुई परेशानी के बारे में बताया। एसडीएम ने ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कच्चे मकानों में रहने वालों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एसडीएम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान कच्चे या जर्जर हालत में हैं, वे जोखिम लेकर घरों में न रहें। ऐसे परिवार पंचायत घर में ठहर सकते हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर रहने और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा। पटरी बंधने के बाद सामान्य हुई स्थिति तहसील प्रशासन द्वारा बंबा की पटरी बंधवाने के बाद गांव में पानी का बहाव रुक गया। इसके बाद घरों में घुसा पानी भी निकल गया। रविवार को गांव में आवागमन और सामान्य गतिविधियां जारी रहीं। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घाटमपुर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि इटर्रा गांव में अब स्थिति सामान्य है। घरों में घुसा बंबा का पानी निकल चुका है। गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की गई और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। बारिश को देखते हुए ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User