एटा में पुलिस को गाली देने वाली महिला पर FIR:बोली- पैसे देते तो फोटो अखबार में नहीं छपते, पुलिस तलाश कर रही

Sep 27, 2026 - 18:38
0
एटा में पुलिस को गाली देने वाली महिला पर FIR:बोली- पैसे देते तो फोटो अखबार में नहीं छपते, पुलिस तलाश कर रही
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली महिला पर एफआईआर हुई है। पुलिस ने वीडियो सामने आने पर शनिवार को केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई पर बनाया वीडियो पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में महिला ने जलेसर पुलिस की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में जलेसर पुलिस की ओर से जुआ अधिनियम के तहत जुआरियों की गिरफ्तारी से संबंधित जारी प्रेस नोट की फोटो का भी इस्तेमाल किया गया था। दरोगा की शिकायत पर दर्ज हुई FIR पुलिस ने महिला की पहचान पुष्पा देवी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी इकबालपुर, जनपद हाथरस के रूप में की है। दरोगा वीरेंद्र कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पर लगाए कई आरोप वायरल वीडियो में महिला ने पुलिस पर जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए लोगों की तस्वीरें प्रकाशित करने और कार्रवाई के नाम पर उनकी छवि खराब करने जैसे आरोप लगाए। महिला ने पुलिसकर्मियों पर रुपये लेने और रुपये नहीं देने पर फोटो प्रकाशित कराने का भी आरोप लगाया। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। महिला की तलाश में जुटी पुलिस वीडियो सामने आने के बाद जलेसर थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज की। पुलिस अब आरोपी महिला की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई दर्ज मुकदमे और जांच के आधार पर की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User