घाटमपुर में दुर्गा देवी मंदिर पर भंडारा आयोजित:क्षेत्रवासियों के सुख, शांति; समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई
कानपुर के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा देवी मोड़ स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में ‘नौ देवी नौ दिन नौ भंडारा’ अभियान के तहत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर नगर स्वप्निल वरुण ने मंदिर में मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में संत अखंडानंद महाराज का सान्निध्य रहा। आयोजन में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। स्वप्निल वरुण ने उपस्थित संतों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन आस्था और सेवा के साथ सामाजिक समरसता तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर मां दुर्गा देवी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)