घाटमपुर में टीएसआई की तैनाती नहीं:चौराहे में वाहनों का दबाव बढ़ा, प्रभारी दीवान परेशान, डीसीपी ट्रैफिक बोले- जल्द करेंगे तैनाती
घाटमपुर के मुख्य चौराहे पर इन दिनों गंगा पुल बंद होने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। लेकिन मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक टीएसआई के तैनात न होने से यहां पर अराजकता बढ़ गई है। जिसके चलते मुख्य चौराहे पर जाम के हालात बन जाते है। यहां पर दीवान के भरोसे चौराहा चल रहा है। दीवान की बात ट्रैफिक सिपाही नहीं मानते, जिसके चलते चौराहे पर जाम लगता रहता है। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है, की जल्द चौराहे पर ट्रैफिक टीएसआई की तैनाती की जाएगी। घाटमपुर नगर स्थित मुख्य चौराहे पर गंगा पुल बंद होने के चलते ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। यहां पर कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन अब चौडगरा से होकर गुजर रहे है। मुख्य चौराहे पर एक दीवान के भरोसे दो हाइवे का ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जा रही है। दीवान की बात ट्रैफिक सिपाही नहीं सुनते है, जिससे यहां पर अराजकता का माहौल बना रहता है। कई वाहन चालक मना करने के बावजूद भी दबाव नहीं मानते और आड़े तिरझा घुस जाते है, जिससे यहां पर जाम के हालात बने रहते है। चौराहे पर होमगार्ड की तैनाती तो है, लेकिन उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं देता। यहां पर लगने वाले जाम में मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में पहुंचने वाले भक्तों की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कानपुर डीसीपी ट्रैफिक अभय प्रताप ने बताया कि गंगा पुल बंद होने से वाहनों का दबाव घाटमपुर मुख्य चौराहे पर बढ़ा है। जल्द टीएसआई की तैनाती की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)