गाजीपुर के स्कूल में रावण दहन कार्यक्रम:बच्चों ने रचाई श्रीराम लीला प्रस्तुति, शिक्षकों ने सिखाए मर्यादा के पाठ

Oct 14, 2026 - 18:38
0
गाजीपुर के स्कूल में रावण दहन कार्यक्रम:बच्चों ने रचाई श्रीराम लीला प्रस्तुति, शिक्षकों ने सिखाए मर्यादा के पाठ
गाजीपुर के तुलसीसागर मोहल्ले में स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में बुधवार को दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं एवं रावण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष सिंह एवं शिक्षक आनंद प्रकाश मिश्रा ने बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। इसके पश्चात शिक्षकों के प्रयास से निर्मित विशाल रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। उपस्थित अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User