घाटमपुर व्यापार मंडल ने लापरवाह पदाधिकारियों को हटाया:सुभाष शर्मा सह कोषाध्यक्ष बने, प्रांशु गुप्ता को कार्यकारिणी में जगह मिली; UPI शुल्क दीपावली तक टला

Oct 13, 2026 - 20:23
0
घाटमपुर व्यापार मंडल ने लापरवाह पदाधिकारियों को हटाया:सुभाष शर्मा सह कोषाध्यक्ष बने, प्रांशु गुप्ता को कार्यकारिणी में जगह मिली; UPI शुल्क दीपावली तक टला
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की घाटमपुर इकाई की समीक्षा बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने और व्यापारी हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में लगातार लापरवाही बरतने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका नहीं निभाने वाले पदाधिकारियों को संगठन से बाहर करने का निर्णय लिया गया। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले सुभाष शर्मा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रांशु गुप्ता उर्फ सोना को क्षेत्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया। यूपीआई शुल्क दीपावली तक टलने पर जताई राहत बैठक जिला मंत्री एवं घाटमपुर प्रभारी ललित सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठन के कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम करना होगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इस शुल्क को फिलहाल दीपावली तक टाल दिया गया है। इसे व्यापारियों के लिए राहत भरा कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा। बैठक में संगठन के विस्तार, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला मंत्री ललित सोनी, अभय गुप्ता, चांद मोहम्मद, प्रदीप मिश्रा, सुरेश कुमार, ओसामा मिर्जा, महेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, विनीत गुप्ता, सुभाष शर्मा, विनय यादव, आदर्श और अमरनाथ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User