आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन:प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और 5G स्मार्टफोन की उठाई मांग, सौंपा 14 सूत्रीय ज्ञापन

Oct 13, 2026 - 20:23
0
आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन:प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और 5G स्मार्टफोन की उठाई मांग, सौंपा 14 सूत्रीय ज्ञापन
सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएचसी प्रभारी को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद की। प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे वर्ष 2006 से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान, परिवार नियोजन, नवजात शिशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी सर्वे जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं। इसके बावजूद आज की बढ़ती महंगाई के अनुरूप उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आशाओं ने सीएचसी प्रभारी को सौंपे गए 14 सूत्रीय ज्ञापन में कई अहम मांगें रखी हैं। इनमें मुख्य रूप से संस्थागत प्रसव पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 600 रुपये से बढ़ाकर 1,800 रुपये करने, कार्य संबंधी सुविधाओं के लिए 5जी (5G) स्मार्टफोन उपलब्ध कराने और होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर के तहत प्रति विजिट मिलने वाली राशि को 40 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये करने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आने वाले दिनों में एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User