घोटाले में पूर्व बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर पकड़े गए:बागपत में बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त मैनेजर और फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार
बागपत के बड़ौत में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर श्यामलाल चुघ और फील्ड ऑफिसर ऋषिकुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। इन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से धोखाधड़ी और सरकारी पैसे हड़पने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार की शाम 6.30 बजे पूरे मामले का खुलासा किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार खरे की शिकायत पर बड़ौत थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गई हैं। जांच में श्यामलाल चुघ और ऋषिकुमार गोयल की भूमिका सामने आई। दोनों आरोपी अब सेवानिवृत्त हैं। पुलिस इस मामले में पहले भी रिषीपाल, पप्पू और सुखपाल समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। श्यामलाल चुघ राजस्थान के श्रीगंगानगर और ऋषिकुमार गोयल अलीगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों बड़ौत शाखा में तैनात थे। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है मामले में आगे की जांच जारी है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)