कौशाम्बी में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया, पहले भी जा चुका है जेल
कौशाम्बी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत हुई। करारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद अरमान को जमालपुर चौराहे के पास से पकड़ा। अरमान समीमुद्दीन उर्फ गुड्डू का बेटा है और प्रयागराज के मरियाडीह गांव का रहने वाला है। उसे सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। अरमान पर 13 सितंबर 2026 को शाहिन पत्नी रईस अहमद द्वारा दर्ज एक मामले में हत्या के प्रयास का आरोप है। शिकायत के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मदरसा के सामने उनके बेटों को ईंट-पत्थरों से पीटा था। जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली भी चलाई थी। आरोपी इस मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे दोबारा जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)