घर का टिनशेड तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया, दो मुकदमों से जुड़ा सामान बरामद; पहले से 4 केस दर्ज
महराजगंज में चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में घर का टिनशेड तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव निवासी राज कुमार (26) पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर से प्रेस, वाटर हीटर, मिक्सर, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोटर, चावल सहित घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं और 190 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान का संबंध दो मुकदमों से बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस के मुताबिक, खजुरिया निवासी सहीबून निशा पत्नी इस्तफाक हुसैन ने 8 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 और 8 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का टिनशेड तोड़कर प्रेस, थर्मस, तीन मोबाइल फोन, चावल से भरी बाल्टी, गुल्लक, एटीएम कार्ड और पासबुक में रखे 3 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राज कुमार की पहचान की। इसके बाद 8 अक्टूबर को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी से संबंधित सामान बरामद किया। चार आपराधिक मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चौक थाने में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 का चोरी से संबंधित एक मामला और वर्ष 2026 के आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के खिलाफ कुल चार मुकदमों का उल्लेख है। इनमें वर्तमान मामला भी शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)