हरदोई में सपा ने मनाया कांशीराम का महापरिनिर्वाण दिवस:नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों पर चलने का संकल्प
हरदोई जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को करीब 1:15 बजे निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल की अध्यक्षता में मान्यवर कांशीराम का महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें गरीबों, शोषितों और वंचित समाज का सच्चा मसीहा बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर कई प्रमुख सपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित सपा नेता अखिलेश पाठक ने कहा कि मान्यवर कांशीराम देश के गरीबों, नौजवानों, शोषितों, पीड़ितों और वंचित समाज के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उपेक्षित और दबे-कुचले लोगों को जागरूक करने तथा उनकी दशा व दिशा को बदलने में लगा दिया। अजय सिंह पाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज के लिए अपनी सरकारी नौकरी तक का त्याग कर दिया था। सदियों से सताए गए वंचित समाज को नई जिंदगी और नई सामाजिक व राजनीतिक आजादी दिलाने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। कार्यक्रम के अंत में सभी सपा कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम के बताए हुए संघर्षशील रास्तों पर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया। प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद इस श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदीप राजवंशी, सुशील हंस, राजाराम यादव, कुलदीप यादव, अशोक सक्सेना भोजवाल, अफसर अली, मोतीलाल यादव, परिवेश श्रीवास्तव और सुरेंद्र पाल यादव समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)