घर के सहन में गंदा पानी छोड़ा जा रहा:सहारनपुर में प्रधान पर धमकाने का आरोप, SSP से कार्रवाई की मांग
सहारनपुर के अब्दुल्लापुर गांव में नाले के पानी को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के जनेश्वर प्रसाद ने पड़ोसियों पर घर के सहन से निकल रहे नाले में शौचालय का गंदा पानी डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार दोपहर दो बजे एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनके मकान के सहन से गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बना है। आरोप है कि पड़ोसी हरीश और उसके भाई ने अपने शौचालयों की पाइप इस नाले में डाल रखी हैं। इससे नाले में लगातार गंदा पानी आता है, जिससे बदबू और मक्खी-मच्छर बढ़ गए हैं। जनेश्वर का कहना है कि उन्होंने पड़ोसियों से कई बार पाइप हटाने को कहा, पर उन्होंने मना कर दिया। शिकायत करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। जनेश्वर ने पहले भी अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने ग्राम प्रधान पर भी नाला बनवाने में सहयोग न करने और शिकायत करने पर रास्ता बंद कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जनेश्वर के रिश्तेदार मोनू कुमार ने बताया कि परिवार चाहता है कि नाला घर की जमीन से हटाकर सरकारी सड़क के किनारे बनाया जाए,ताकि गंदे पानी और बदबू की समस्या खत्म हो सके। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और नाले को घर की जमीन से हटवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ताकि गंदे पानी और बदबू की समस्या खत्म हो सके। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और नाले को घर की जमीन से हटवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)