मिर्जापुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर: 205 लोगों की जांच:27 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित, मोतियाबिंद समेत अन्य नेत्र रोगों की जांच
मिर्जापुर के लालडिग्गी में बुधवार को राष्ट्रवादी मंच के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 205 से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान मोतियाबिंद समेत अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को चिह्नित किया गया। जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन और आगे के उपचार के लिए वाराणसी भेजने की व्यवस्था की गई। 27 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, यूनिट ऑफ श्री कांची कामकोटी मेडिकल ट्रस्ट की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच की। सुबह से ही शिविर में लोगों की भीड़ जुटी रही। सामान्य नेत्र परीक्षण के साथ मोतियाबिंद की विशेष जांच की गई। ऑपरेशन के लिए 27 मरीजों का चयन किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के बाद इन मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था भी मंच की ओर से की गई। समय पर जांच जरूरी राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को समय पर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कई लोग आंखों की समस्या को उम्र का सामान्य असर मानकर जांच नहीं कराते, जिससे बीमारी बढ़ने पर परेशानी गंभीर हो सकती है। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की पहचान कर इलाज शुरू किया जा सकता है। शिविर में नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, मनोज दमकल, महेश कुमार और राजेश सिंहा समेत अन्य लोग सेवा कार्य में जुटे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)