घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:33 हजार रुपए नकद, बर्तन और चोरी के उपकरण बरामद

Oct 14, 2026 - 17:49
0
घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:33 हजार रुपए नकद, बर्तन और चोरी के उपकरण बरामद
कौशांबी की चरवा थाना पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बेचकर मिले 33,130 रुपये नकद, दो कसहाड़ी, दो थाली और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को बुधवार की शाम 5 बजे जेल भेज दिया गया। जानकीपुर गांव के विपिन कुमार ने 9 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और पीतल के बर्तन व सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। इस शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। दो घरों में चोरी करना कबूल किया मुखबिरों की सूचना पर चरवा पुलिस ने दिनेश कुमार और लल्ली उर्फ श्रीचन्द्र को बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे मोहिद्दीनपुर के पास से पकड़ा। ये दोनों प्रयागराज के बैरहना गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 8 अक्टूबर की रात दो घरों में चोरी करना कबूल किया। उन्होंने बताया कि पहले घर से सोने-चांदी के जेवर और दूसरे घर से पीतल के बर्तन चुराए थे। ज्यादा वजन होने के कारण कुछ बर्तन और उपकरण धान के खेत में छिपा दिए थे। चोरों ने कुछ सामान राहगीरों को दवा-इलाज के बहाने 47 हजार रुपये में बेच दिया था। इसमें से खर्च करने के बाद 33,130 रुपये बचे थे, जो पुलिस ने बरामद कर लिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User