लीड एक्ट्रेस यामी गौतम अयोध्या पहुंची,रामलला का दर्शन किया:‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए अयोध्या आई,राम की पैड़ी पर कार्यक्रम

Oct 14, 2026 - 17:33
0
लीड एक्ट्रेस यामी गौतम अयोध्या पहुंची,रामलला का दर्शन किया:‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए अयोध्या आई,राम की पैड़ी पर कार्यक्रम
‘नई नवेली फिल्म को लेकर मिल रहे नए अपडेट्स के बीच अब लीड एक्ट्रेस यामी गौतम धर आज शाम अयोध्या पहुंच गई है।उन्होंने रामलला का दर्शन किया है।इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी पहुंचने वाली है। 11 अक्टूबर 2026 को गुजरात के अहमदाबाद में फिल्म का प्रमोशन करने के बाद, 14 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक स्थल अयोध्या का दौरा कर रहीं हैं। एक्टर यहां फैंस से लेकर मीडिया तक से मुलाकात करने वाली है। कहना होगा कि उनका यह दौरा दर्शक के उत्साह को अलग स्तर पर पहुंचाना वाला है। फिल्म की अलग-अलग खूबियों को डायरेक्टर बालाजी मोहन ने भारतीय माहौल के साथ खास अंदाज में जोड़ा है, वहीं आनंद एल. राय की कलर येलो और अमेजन MGM स्टूडियोज मिलकर ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जिसमें फैंटेसी एक पहचानी-सी पारिवारिक दुनिया का हिस्सा बन जाती है। फिल्म में जी. वी. प्रकाश कुमार के जबरदस्त म्यूजिक ने जान फूंकी है। ‘भाभी तबाही’ से लेकर आकर्षित करने वाला थीम ट्रैक दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह से मिस्ट्री, एक्शन और इमोशन को खुद में लिए हुए नई नवेली लार्जर देन लाइफ कहानी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। यामी गौतम धर स्टारर इस फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। यह फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। खास शाम में ‘अवधिया के राजा’ को अपनी आवाज़ से जीवंत करेंगे साधु तिवारी भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगी अयोध्या में गायक साधु तिवारी राम की पैड़ी पर आयोजित नई नवेली’ की एक खास शाम में ‘अवधिया के राजा’ प्रस्तुत करेंगे। इस विशेष अवसर पर फिल्म की टीम भी मौजूद रहेगी, जिसमें यामी गौतम धर और आनंद एल. राय शामिल होंगे। शहर की आध्यात्मिक आत्मा से जुड़ा यह भजन संगीत, आस्था और सांस्कृतिक विरासत के शाश्वत रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाता है। ऐसे में 16 अक्टूबर को फिल्म की रिलीज़ से पहले टीम के जश्न के बीच यह संगीतमय प्रस्तुति एक खास पल बन जाएगी। मूल रूप से श्रेया घोषाल की आवाज़ में गाया गया ‘अवधिया के राजा’ वायु के लिखे गीतों और जी. वी. प्रकाश कुमार के संगीत से सजा है। ज़ी म्यूज़िक लेबल के तहत रिलीज़ हुए ‘नई नवेली’ के म्यूज़िक एल्बम का हिस्सा यह गाना दर्शाता है कि संगीत किस तरह पर्दे से आगे बढ़कर दर्शकों को उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों से गहराई से जोड़ सकता है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येलो द्वारा प्रस्तुत ‘नई नवेली’ एक भव्य फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जो इस दशहरे पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User