घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची 17 वर्षीय किशोरी:अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अकेली बैठी मिली, जीआरपी ने CWC को सौंपा

Sep 24, 2026 - 19:19
0
घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची 17 वर्षीय किशोरी:अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अकेली बैठी मिली, जीआरपी ने CWC को सौंपा
घरवालों से नाराज होकर निकली 17 वर्षीय किशोरी अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर अकेली बैठी मिली। जीआरपी की टीम ने मिशन शक्ति के तहत उसे संरक्षण में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिए बाल कल्याण समिति (CWC) अलीगढ़ के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। जीआरपी के मुताबिक, गुरुवार को स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की नजर प्लेटफॉर्म-5 पर बेंच पर बैठी किशोरी पर पड़ी। महिला हेड कांस्टेबल सीमा यादव ने उससे बातचीत कर नाम-पता पूछा। किशोरी ने खुद को सिकंदराराऊ क्षेत्र, हाथरस का निवासी बताया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर घर से निकल आई थी। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क करने के लिए भाई के मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। जीआरपी ने बताया कि नाबालिग को थाने में रखने के बजाय चाइल्ड हेल्पलाइन की सुपरवाइजर सुमन के सुपुर्द किया गया। इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जहां से बाल कल्याण समिति अलीगढ़ के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की गई। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तालेवर सिंह समेत जीआरपी टीम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User