15 साल के बेटे की हत्या में फरार पिता गिरफ्तार:पैसों की चोरी पर हुआ था विवाद, पुलिस ने रस्सी और डंडा बरामद किया

Sep 24, 2026 - 19:19
0
15 साल के बेटे की हत्या में फरार पिता गिरफ्तार:पैसों की चोरी पर हुआ था विवाद, पुलिस ने रस्सी और डंडा बरामद किया
औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में 15 साल के बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया है। उम्मेद सिंह इस मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शराब के नशे में बेटे को घर के खंभे से रस्सी से बांधकर बांस के डंडे से पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार शाम पांच बजे उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक रिशू के बड़े भाई नीरज ने 21 सितंबर को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। नीरज ने बताया कि वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा और कीर्तन में गए थे। घर पर उनकी छोटी बहन और छोटा भाई रिशू उर्फ ईशू मौजूद थे। इसी दौरान उनके पिता उम्मेद सिंह घर पहुंचे। बेटे रिशू के बारे में मिल रही शिकायतों को लेकर उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उम्मेद सिंह ने रिशू को घर के खंभे से बांधकर डंडे से पीटा, जिससे उसकी जान चली गई। नीरज की शिकायत के आधार पर सहार थाने में उम्मेद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई थीं। पुलिस टीम ने 24 सितंबर को दोपहर 3:23 बजे उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बेटे के पैसे चोरी करने को लेकर उसका रिशू से अक्सर झगड़ा होता था। 21 सितंबर की रात उसने बेटे को रस्सी से खंभे में बांधकर बांस के डंडे से पीटा था। इसी पिटाई से रिशू की मौत हो गई। घटना के बाद उम्मेद सिंह बेटे के शव को चारपाई पर रखकर वहां से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी और बांस का डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी उम्मेद सिंह के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गनेश गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, सिपाही विचित्र प्रताप सिंह, राकेश चौधरी और रोहित कुमार शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User