गजरौला में बिजली सुरक्षा के लिए नई पहल:एमडीए कॉलोनी में एबीसी केबल लगाने का काम शुरू, क्षेत्रीय विधायक ने किया शुभारंभ

Oct 16, 2026 - 10:41
0
गजरौला में बिजली सुरक्षा के लिए नई पहल:एमडीए कॉलोनी में एबीसी केबल लगाने का काम शुरू, क्षेत्रीय विधायक ने किया शुभारंभ
अमरोहा के गजरौला की एमडीए कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए खुले बिजली के तारों को हटाकर एबीसी (एरियल बंच्ड केबल) लगाने का काम शुरू किया गया है। धनौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा ने इस परियोजना का शुभारंभ किया। इसके तहत कॉलोनी में करीब पांच किलोमीटर एबीसी केबल बिछाई जाएगी और लगभग 40 नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 35 से 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नई व्यवस्था लागू होने से खुले तारों की जगह सुरक्षित केबल लगाई जाएगी, जिससे बिजली से जुड़ी समस्याएं कम होने की उम्मीद है। एबीसी केबल लगने से तारों के आपस में उलझने, टूटने और अन्य तकनीकी खामियों की आशंका भी कम होगी। इससे विद्युत आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी और कॉलोनी के लोगों को सुरक्षित बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में सुधार होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User