लखनऊ में बॉन्डेड डॉक्टरों के प्रदर्शन पर FIR:हजरतगंज में सड़क जाम कर पुलिस से अभद्रता, 70-80 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर होगी कार्रवाई
लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में विधानसभा के पास अटल चौक गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड एमबीबीएस मेडिकल अफसरों (डॉक्टरों) पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वेतन विसंगतियों और समान वेतन के आश्वासन को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई, आम जनता का रास्ता रोका और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। सड़क जाम हुई लोग हुए परेशान सचिवालय चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक (SI) बागेश कुमार द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 10 बजे 70 से 80 अज्ञात व्यक्ति जिनमें कुछ डॉक्टर की पोशाक में और हाथों में तख्तियां-बैनर लिए हुए थे। अचानक गांधी प्रतिमा के सामने फुटपाथ पर जमा हो गए। वे मानदेय विसंगतियों को दूर करने और समान वेतन का आश्वासन मिलने को लेकर उप-मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को समझाया कि यह क्षेत्र विधानसभा व लोक भवन के पास है। प्रतिबंधित क्षेत्र है। यहाँ धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। हालांकि, प्रदर्शनकारी और अधिक उग्र हो गए और मुख्य सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फुटपाथ पर बैठ गए थे पुलिस ने सड़क खाली कराने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। इसके बाद वे जीपीओ (GPO) के सामने रोड और फुटपाथ पर बैठ गए। सार्वजनिक शांति भंग करने, अवैध रूप से भीड़ जमा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में हजरतगंज पुलिस ने 70-80 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। मामले में जांच अधिकारी उप-निरीक्षक दिलशाद चौधरी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)