गजरौला में सुभासपा की जनचौपाल:मिशन की तैयारियों पर मंथन, चंद्रप्रकाश सैनी बने हसनपुर तहसील अध्यक्ष

Oct 11, 2026 - 19:33
0
गजरौला में सुभासपा की जनचौपाल:मिशन की तैयारियों पर मंथन, चंद्रप्रकाश सैनी बने हसनपुर तहसील अध्यक्ष
अमरोहा के गजरौला में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को ब्लॉक गजरौला की ग्राम पंचायत शहबाजपुर ख्यालीपुर ढाल में एक विशाल जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल चंद्रप्रकाश सैनी के आवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता जुटे। बैठक में संगठनात्मक नियुक्ति भी की गई। पार्टी के प्रति सक्रियता और समर्पण को देखते हुए चंद्रप्रकाश सैनी को हसनपुर तहसील का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने उन्हें माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा और कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि चंद्रप्रकाश सैनी के नेतृत्व में हसनपुर तहसील में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर सैनी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और तन-मन से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User