गणेश चौथ मेले में रेस्टोरेंट कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत:इटावा का रहने वाला था, पेशाब करते समय सांस उखड़ने के बाद अटैक आया
संभल के चंदौसी में गणेश चौथ मेले में काम कर रहे 58 वर्षीय रेस्टोरेंट कर्मचारी शिवमोहन गोस्वामी की गुरुवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह पेशाब करने गए थे, इसी दौरान अचानक गिर पड़े। सांस उखड़ने के बाद उन्हें पहले सरकारी अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया। करीब दो घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक शिवमोहन को हार्ट अटैक आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेशाब करने गए थे, अचानक गिर पड़े इटावा निवासी शिवमोहन गोस्वामी चंदौसी के गणेश उत्सव मेले में बृजवासी फास्ट फूड रेस्टोरेंट पर काम करते थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सोकर उठने के बाद वह पेशाब करने गए थे। इसी दौरान अचानक गिर पड़े। करीब 40 से 45 मिनट बाद रेस्टोरेंट मालिक अशोक कुमार की नजर उन पर पड़ी। सांस उखड़ने की बात कहकर अस्पताल ले जाने को कहा अशोक कुमार ने शिवमोहन को उठाया। उस समय उन्होंने बताया कि उनकी सांस उखड़ रही है और तबीयत खराब है। उन्होंने अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चंदौसी के पार्थ हॉस्पिटल ले जाया गया। दो घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया रेस्टोरेंट संचालक अशोक कुमार के मुताबिक, अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवमोहन का इलाज किया, लेकिन करीब दो घंटे बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक कुमार ने दोपहर करीब 12 बजे मेला कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट मेला थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में दुकान पर काम करने वाले इटावा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 14 सितंबर को मेले में काम करने पहुंचे थे यह मेला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की गणेश कॉलोनी स्थित श्रीगणेश उत्सव मेला ग्राउंड में लगा है। गणेश चतुर्थी मेले का शुभारंभ 12 सितंबर को हुआ था। रेस्टोरेंट संचालक अशोक कुमार 20 दिन के लिए दुकान लगाने आए हैं। शिवमोहन 14 सितंबर को उनके साथ काम करने के लिए मेले में पहुंचे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)