गणेश विसर्जन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा:सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था देखी; अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

Sep 25, 2026 - 16:41
0
गणेश विसर्जन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा:सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था देखी; अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश
बहराइच में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने झिंगहा घाट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने विसर्जन स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। घाट पर सुरक्षा और बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी डीएम-एसपी ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। भीड़ बढ़ने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने के लिए प्रभावी इंतजाम करने को कहा। श्रद्धालुओं को न हो परेशानी अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाट पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत के मुताबिक व्यवस्थाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस-राजस्व विभाग में तालमेल पर जोर डीएम और एसपी ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। सीओ समेत पुलिस-राजस्व अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार समेत संबंधित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User