कानपुर में संचार कौशल कार्यशाला आयोजित:महिला महाविद्यालय में 2 दिवसीय आयोजन, छात्राओं को सिखाए प्रभावी संवाद गुर

Sep 25, 2026 - 16:41
0
कानपुर में संचार कौशल कार्यशाला आयोजित:महिला महाविद्यालय में 2 दिवसीय आयोजन, छात्राओं को सिखाए प्रभावी संवाद गुर
कानपुर के हर्ष नगर स्थित आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘आधुनिक समय में संचार: भूमिका एवं प्रासंगिकता’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला 25 और 26 सितंबर को एनआरएससी हॉल में आयोजित होगी। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. लेफ्टिनेंट अंजिता सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में संचार कौशल की उपयोगिता बताई। प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने छात्राओं को कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। प्रो. जबा कुसुम सिंह ने मुख्य वक्ता डॉ. सुपर्णा दत्ता का परिचय कराया। डॉ. दत्ता ने स्पष्ट, प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण संचार के महत्व पर विचार रखे। सत्र में छात्राओं ने संवादात्मक चर्चा में भाग लिया। संचालन डॉ. ममता पासवान ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुश्री स्मृति चौहान ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User