गनेशपुर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर:ग्रामीणों को योगासन और प्राणायाम की जानकारी देकर किया जागरूक
गनेशपुर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय इंद्रौली की ओर से शनिवार को ‘आयुष आपके द्वार’ चिकित्सा शिविर लगाया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. तृप्ति आर. सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नृपेंद्र पांडे ने ग्रामीणों को शरद ऋतु में होने वाले सामान्य रोगों और संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगानुसार औषधियां वितरित की गईं। योग प्रशिक्षक सौरभ त्रिवेदी और पूजा पाल ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों की विधि बताई। उन्होंने नियमित योग और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में रामस्वरूप, अनारकली, जगन्नाथ, तुलसीराम, सुनीता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)