भाषा विश्वविद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान:एनसीसी कैडेट्स ने संभाली सड़क कमान, नागरिकों को सिखाए सुरक्षा के नियम
लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने मिशन शक्ति के तहत यातायात जागरूकता अभियान चलाया। 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लखनऊ के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर के बाहर आयोजित अभियान का नेतृत्व कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने किया। कुलपति ने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने यातायात संचालन में सहयोग किया और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान का संचालन एनसीसी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. बुशरा अलवेरा के मार्गदर्शन में किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)