गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत:हापुड़ में बेकाबू होकर पलटा, पुलिस ने हटवाया; जांच शुरू
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे 55 वर्षीय किसान राजेंद्र गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। वह बहादुरगढ़ कस्बे के नगला मोहल्ले के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर हटवाया और कार्रवाई शुरू की। पसवाड़ा से बहादुरगढ़ आ रहे थे किसान जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र गुर्जर लाल रंग के मैक्सी ट्रैक्टर से पसवाड़ा से बहादुरगढ़ आ रहे थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह बहादुरगढ़ कस्बे के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर पलट गया। वहीं हादसे में राजेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि शुरुआती जानकारी में ट्रैक्टर के बेकाबू होकर पलटने से हादसा होना सामने आया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)