गंगा का जलस्तर बढ़ा तो गांव में घुसा मगरमच्छ:उन्नाव में ग्रामीणों ने पकड़कर बांधा मुंह; वन विभाग को दी सूचना

Oct 04, 2026 - 07:10
0
गंगा का जलस्तर बढ़ा तो गांव में घुसा मगरमच्छ:उन्नाव में ग्रामीणों ने पकड़कर बांधा मुंह; वन विभाग को दी सूचना
उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी किनारे बसे गांवों में जंगली जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बढ़ गया है। शनिवार देर रात चंपापुरवा गांव में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही करीब 15 से 20 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद किसी को नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए रस्सी से उसका मुंह बांध दिया गया। ग्रामीण अमित निषाद के मुताबिक, शनिवार रात करीब आधे घंटे पहले मगरमच्छ को गांव में देखा गया था। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मिलकर उसे पकड़ लिया। डायल-112 और वन विभाग को दी सूचना अमित ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के बाद पुलिस की डायल-112 सेवा को सूचना दी गई। साथ ही वन विभाग को भी जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को अपने कब्जे लेकर जंगल में छोड़ा। बातचीत के दौरान रेंजर के मौके पर पहुंचने और टीम के मगरमच्छ को ले जाने के लिए आने की जानकारी दी गई। गंगा का पानी बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच मगरमच्छ के गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी बढ़ने पर जलीय जीव और अन्य वन्यजीव सुरक्षित स्थानों की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर आ सकते हैं। ऐसे में नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ते समय सावधानी बरती और उसका मुंह रस्सी से बांध दिया। वन विभाग की निगरानी में उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की जानी थी। चंपापुरवा की घटना के बाद नदी किनारे बसे गांवों में वन्यजीवों को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User